Posts

Showing posts with the label U P

कानपुर : अमेठी के युवक की कानपुर में हत्या ,रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Image
कानपुर। यहां जिले में युवाओं की हत्याओं का सिलसिला जारी है ,जिसके क्रम में अमेठी के युवक की भी हत्या कर दी है। उसकी लाश  रेलबाजार के सुजातगंज रेलवे ट्रैक से बरामद की गई है ,जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर ली है। पर अमेठी के एक युवक का शव पड़ा मिला। इस बीच जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मौत से पहले युवक के खाते से 2 बार में ट्रांजैक्शन हुआ। युवक की जेब में सेक्सवर्धक दवाएं और आपत्तिजनक सामान मिला है।  घटना के बारे में प्राप्त विवरण के मुताबिक अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के रहने वाले जोगिन्दर यादव (22) लखनऊ की एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करते थे। इसके साथ ही वहीं पर कमरा किराए पर लेकर रहते थे। कुछ दिन पहले छुट्टी पर अपने घर दुर्गापुर गए हुए थे। इसके बाद अमेठी से लखनऊ नौकरी पर जाने की बात कहकर निकले थे। रेलबाजार पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए मृतक युवक के भाई वीरेंद्र ने बताया कि जोगिंदर की मौत के पहले 8 जनवरी की रात को 10 हजार और 9 जनवरी की रात को 22 हजार रुपए उसके खाते से निकाले गये। खाते में उनका नंबर होने के चलते मैस...

कानपुर में भी हो रही चार बेटियों के साथ पत्नी के हत्यारे बदर की तलाश ,कई जगह छापे

Image
                        ""आम जन का,खास अखबार "" -👉आगरा के बदर मोहम्मद ने बेटे के साथ मिलकर लखनऊ के होटल में की थी चार बेटियों और पत्नी की हत्या कानपुर। मूल रूप से आगरा के रहने वाले बदर की यहां कानपुर में भी तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए यहां कई ठिकानों पर लखनऊ पुलिस ने भी छापे मारे हैं।  बदर मोहम्मद ने बेटे के साथ मिलकर अपनी चार बेटियों और पत्नी की लखनऊ की एक होटल में हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन बदर अभी तक फरार है ,जिसके कानपुर में मौजूद होने की सूचना पर लखनऊ पुलिस ने कई जगह छापे मारे हैं लेकिन सफलता नहीं मिलने पर यहां उसकी तलाश लगातार जारी है।  लखनऊ के चारबाग स्थित शरणजीत होटल में मैं हुए इस बहुचर्चित हत्याकांड की वजह पड़ोसियों द्वारा आरोपी के परिवार का उत्पीड़न करना और उसमें पुलिस द्वारा सहयोग न किए जाने जैसे आरोपों से जुड़ी हुई है। इस बीच पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि फरार चल रहे बदर के पकड़े जाने के बाद ही घटना के राज खुलेंगे। क्योंकि अरशद के साथ मिलकर उसने हत...

ग्राम चौपालों में 04 लाख 50 हजार से अधिक समस्याओं/प्रकरणों का किया गया निस्तारण

Image
👉 अब तक  01 लाख 17हजार से अधिक ग्राम चौपालों  का किया  गया आयोजन*    👉शुक्रवार को 1395 ग्राम पंचायतों में  किया गया, ग्राम चौपालों का आयोजन*     👉प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के पात्रों के चयन में भी सहायक सिद्ध होंगी ग्राम चौपालें                              -    श्री केशव प्रसाद मौर्य  लखनऊ:  उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व  निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो  ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को  ग्राम चौपाल,(गांव की समस्या -गांव में समाधान)का आयोजन किया जा रहा है,और  बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है।सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है, ग्राम चौपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है।उप मुख्यमंत्...

पुलिस महानिदेश उत्तर प्रदेश प्रशांत कुमार ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं

Image
लखनऊ। नए साल की पूर्व संध्या पर डीजीपी प्रशांत कुमार का संदेश। नव वर्ष 2025 की आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल नई उम्मीदें,नई खुशियां,नए संकल्प लेकर आता है। नए साल को उल्लास और जिम्मेदारी से मनाएं। शराब पीकर वाहन न चलाएं। बाईक पर तीन सवारी न चलें। हेलमेट को अपनी सुरक्षा का साथी बनाएं। वाहनों की गतिसीमा का पालन करें। किसी भी तरह की छेड़खानी या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें। क्योंकि ये गैर कानूनी है और दूसरों की खुशियों पर भी ग्रहण लगाता है। सभी की सुरक्षा और कानून व्यवस्था कायम रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का पालन न करने पर सख़्त कानूनी कार्यवाही होगी। नव वर्ष आप सबके लिए सुरक्षित, स्वस्थ,सुखद हो।