Posts

Showing posts with the label New Year

कानपुर के होटल में मिली नए साल की पार्टी मनाने निकले युवक की नंगी लाश, जांच शुरू

Image
                     ""आम जन का,खास अखबार "" 👉दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी मनाने निकला था चमनगंज क्षेत्र का गौरव कानपुर। यहां जिले में युवाओं की हत्या की हुई लाशों का मिलन लगातार जारी है ,जिसके क्रम में दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी मनाने निकले एक युवक की भी नंगी लाश यहां के एक होटल में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की छानबीन कर रही है। अवगत कर आदमी की कानपुर में इसके पहले भी हत्या की हुई अज्ञात लाशों के मिलने की घटनाएं हो चुकी हैं।  फिलहाल नजीबाबाद थाना क्षेत्र की इस घटना में परिवार के लोगों ने दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए हैं।  पुलिस के अनुसार जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बारे में प्राप्त विवरण के मुताबिक चमनगंज के भन्नानापुरवा में रहने वाले दिव्यांग अवधेश गुप्ता का एकलौता बेटा गौरव (22) स्वरूप नगर स्थित एक कैफे में काम करता था। मौके पर पहुंची पुलिसको परिजनों ने...

Kanpur:नए साल की खुशी के लिए रेस्टोरेंट में लड़कियों के साथ छेड़खानी ,मारपीट , रिपोर्ट दर्ज

Image
सांकेतिक फोटो  सुनील बाजपेई कानपुर। यहां नए साल की खुशियां मनाने के लिए लड़कियों के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।  मामला कोहना थानाक्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट का है ,जहां नए साल की शुरुआत हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ हुई। आरोप है कि यहां कम्पनी बाग चौराहा के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में नए साल की खुशी के चक्कर में लड़कियों के साथ न केवल छेड़खानी की गई बल्कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट भी दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।  घटना के बारे में प्राप्त विवरण के अनुसार कम्पनी बाग चौराहा के पास एक हाईप्रोफाइल रेस्टोरेंट में 31 दिसम्बर की रात लगभग डेढ़ बजे माहौल गर्मा गया। यहां पर किदवई नगर निवासी एक कारोबारी अपनी पत्नी व मित्रों के साथ रेस्टोरेंट गये थे।  उनका आरोप है कि पार्टी के दौरान उनकी पत्नी बाथरूम गई थी। वहीं पर रेस्टोरेंट संचालक और उसके साथियों ने पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया। उसके साथ छेड़खानी की। जब कारोबारी ने इसका विरोध किया तो ...

पुलिस महानिदेश उत्तर प्रदेश प्रशांत कुमार ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं

Image
लखनऊ। नए साल की पूर्व संध्या पर डीजीपी प्रशांत कुमार का संदेश। नव वर्ष 2025 की आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल नई उम्मीदें,नई खुशियां,नए संकल्प लेकर आता है। नए साल को उल्लास और जिम्मेदारी से मनाएं। शराब पीकर वाहन न चलाएं। बाईक पर तीन सवारी न चलें। हेलमेट को अपनी सुरक्षा का साथी बनाएं। वाहनों की गतिसीमा का पालन करें। किसी भी तरह की छेड़खानी या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें। क्योंकि ये गैर कानूनी है और दूसरों की खुशियों पर भी ग्रहण लगाता है। सभी की सुरक्षा और कानून व्यवस्था कायम रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का पालन न करने पर सख़्त कानूनी कार्यवाही होगी। नव वर्ष आप सबके लिए सुरक्षित, स्वस्थ,सुखद हो।