Posts

Showing posts with the label शवयात्रा

चर्चा में अनोखा अंतिम संस्कार:पिता की मौत पर बेटे ने मनाया जश्न, नाचते गाते पहुंचा श्मसान घाट*

Image
                     ""आम जन का,खास अखबार "" यूपी के सुल्तानपुर से एक अनोखे अंतिम संस्कार का मामला सामने आया है। यहां पिता की मौत पर बेटा रोया नहीं, बल्कि जश्न मनाया। वह ढोल-नगाड़े के बीच साथियों संग नाचते गाते श्मसान घाट पर पहुंचा। इसके बाद खुश होकर अंतिम संस्कार किया। मामले का वीडियो सामने आया तो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर वार्ड के दुर्गापुर मोहल्ले का है। यहां के निवासी रामकिशोर मिश्रा का करीब 20 दिन पहले निधन हो गया था। उनकी आयु 80 वर्ष से अधिक थी। बेटे श्रीराम ने अनोखे तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई।  श्रीराम ने पिता की मौत पर रोने की बजाय उनके गोलोकवाशी होने पर जश्न मनाया। उन्होंने ढोल बजवाया। ढोल के बीच साथियों संग नाचते गाते पिता की अर्थी को श्मसान घाट तक ले गए। पिता की अर्थी पर उसी तरह नोट लुटाए, जिस तरह कोई आम आदमी शादी-विवाह की खुशी में नोट लुटाता है। वहां पर खुश होकर विधि विधान से पिता का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद तेरह दिनों तक विधि विधान...