Posts

Showing posts with the label कमीशन

विशेष उपलब्धि -दिसम्बर माह में विद्युत सखियों ने रू 180करोड़ से अधिक धनराशि का विद्युत बिलों का किया रिकॉर्ड कलेक्शन

Image
👉दिसम्बर माह के विद्युत बिल कलेक्शन से अर्जित की  रू 2 करोड़ 12 लाख से अधिक की कमीशन राशि लखनऊ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में  प्रदेश में महिला स्वावलंबन व सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं।  ग्रामीण महिलाओं खासकर स्वयं सहायता समूहों की दीदियों का उत्साहवर्धन कर न केवल उनकी आमदनी में इजाफा कर आर्थिक, शैक्षिक व सामाजिक स्थिति को मजबूत किया गया है, बल्कि  समाज में उनका मान - सम्मान भी बढ़ा है। उन्हें अपने गांव में बेहद सम्मान की नजर से देखा जा रहा है। बात करें विद्युत सखियों की तो केवल माह दिसम्बर 2024 में ही विद्युत सखियों ने जीतोड़ मेहनत करते हुए 4607 विद्युत सखियों ने 5 लाख 27 हजार विद्युत बिलों की 180 करोड़  से अधिक धनराशि का  रिकॉर्ड कलेक्शन किया हैऔर इससे विद्युत सखियों नै 2 करोड़ 12 लाख से अधिक की धनराशि कमीशन के रूप में अर्जित किया है।और ग्राम्य विकास विभाग व राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन विद्युत सखियों में सबसे ज्यादा बाराबंकी की राज श्री शुक्ला ने3907 विद्युत बिलों की ...