Posts

Showing posts with the label उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की उत्तर प्रदेश की तारीफ,बोले- यूपी में बरसता था दिमागी बुखार का कहर, इसका अंत करने के लिए हमने संकल्पबद्ध होकर किया कार्य*

Image
*दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित*  *मिल्कीपुर की जीत को बताया अभूतपूर्व, बोले- हर वर्ग ने भारी संख्या में भाजपा के लिए किया है मतदान*  *योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कानून, विकास और सुशासन का लिखा है नया अध्याय* *लखनऊ*  दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नें यहां एक तरफ दिल्ली जीत की बधाई दी तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत को अभूतपूर्व करार दिया। पीएम ने उत्तर प्रदेश की तारीफ की। गौरतलब है कि 2017 में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कानून, विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखा है।   *यूपी में दिमागी बुखार का बरसता था कहर, इसका अंत करने के लिए हमने संकल्पबद्ध होकर किया कार्य* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के बगल में यूपी है। एक जमाने में उत्तर प्रदेश की ...

चर्चा में अनोखा अंतिम संस्कार:पिता की मौत पर बेटे ने मनाया जश्न, नाचते गाते पहुंचा श्मसान घाट*

Image
                     ""आम जन का,खास अखबार "" यूपी के सुल्तानपुर से एक अनोखे अंतिम संस्कार का मामला सामने आया है। यहां पिता की मौत पर बेटा रोया नहीं, बल्कि जश्न मनाया। वह ढोल-नगाड़े के बीच साथियों संग नाचते गाते श्मसान घाट पर पहुंचा। इसके बाद खुश होकर अंतिम संस्कार किया। मामले का वीडियो सामने आया तो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर वार्ड के दुर्गापुर मोहल्ले का है। यहां के निवासी रामकिशोर मिश्रा का करीब 20 दिन पहले निधन हो गया था। उनकी आयु 80 वर्ष से अधिक थी। बेटे श्रीराम ने अनोखे तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई।  श्रीराम ने पिता की मौत पर रोने की बजाय उनके गोलोकवाशी होने पर जश्न मनाया। उन्होंने ढोल बजवाया। ढोल के बीच साथियों संग नाचते गाते पिता की अर्थी को श्मसान घाट तक ले गए। पिता की अर्थी पर उसी तरह नोट लुटाए, जिस तरह कोई आम आदमी शादी-विवाह की खुशी में नोट लुटाता है। वहां पर खुश होकर विधि विधान से पिता का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद तेरह दिनों तक विधि विधान...

विशेष उपलब्धि -दिसम्बर माह में विद्युत सखियों ने रू 180करोड़ से अधिक धनराशि का विद्युत बिलों का किया रिकॉर्ड कलेक्शन

Image
👉दिसम्बर माह के विद्युत बिल कलेक्शन से अर्जित की  रू 2 करोड़ 12 लाख से अधिक की कमीशन राशि लखनऊ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में  प्रदेश में महिला स्वावलंबन व सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं।  ग्रामीण महिलाओं खासकर स्वयं सहायता समूहों की दीदियों का उत्साहवर्धन कर न केवल उनकी आमदनी में इजाफा कर आर्थिक, शैक्षिक व सामाजिक स्थिति को मजबूत किया गया है, बल्कि  समाज में उनका मान - सम्मान भी बढ़ा है। उन्हें अपने गांव में बेहद सम्मान की नजर से देखा जा रहा है। बात करें विद्युत सखियों की तो केवल माह दिसम्बर 2024 में ही विद्युत सखियों ने जीतोड़ मेहनत करते हुए 4607 विद्युत सखियों ने 5 लाख 27 हजार विद्युत बिलों की 180 करोड़  से अधिक धनराशि का  रिकॉर्ड कलेक्शन किया हैऔर इससे विद्युत सखियों नै 2 करोड़ 12 लाख से अधिक की धनराशि कमीशन के रूप में अर्जित किया है।और ग्राम्य विकास विभाग व राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन विद्युत सखियों में सबसे ज्यादा बाराबंकी की राज श्री शुक्ला ने3907 विद्युत बिलों की ...

कानपुर के होटल में मिली नए साल की पार्टी मनाने निकले युवक की नंगी लाश, जांच शुरू

Image
                     ""आम जन का,खास अखबार "" 👉दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी मनाने निकला था चमनगंज क्षेत्र का गौरव कानपुर। यहां जिले में युवाओं की हत्या की हुई लाशों का मिलन लगातार जारी है ,जिसके क्रम में दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी मनाने निकले एक युवक की भी नंगी लाश यहां के एक होटल में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की छानबीन कर रही है। अवगत कर आदमी की कानपुर में इसके पहले भी हत्या की हुई अज्ञात लाशों के मिलने की घटनाएं हो चुकी हैं।  फिलहाल नजीबाबाद थाना क्षेत्र की इस घटना में परिवार के लोगों ने दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए हैं।  पुलिस के अनुसार जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बारे में प्राप्त विवरण के मुताबिक चमनगंज के भन्नानापुरवा में रहने वाले दिव्यांग अवधेश गुप्ता का एकलौता बेटा गौरव (22) स्वरूप नगर स्थित एक कैफे में काम करता था। मौके पर पहुंची पुलिसको परिजनों ने...