Kanpur: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

""आम जन का,खास अखबार "" 👉 शिक्षा ही विकास की जननी, धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी- प्रदेश अध्यक्ष कानपुर मंडल मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर के द्वारा आयोजित कानपुर मंडल के कानपुर जिले के पद ग्रहण समारोह एवं सदस्यता अभियान का आयोजन कानपुर नगर के काकादेव में किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज सिंह भदौरिया ने समापन पर राणा प्रताप चौराहे का लोकार्पण पदाधिकारियों के संग किया। मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर के द्वारा आयोजित पद ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया एवं वरिष्ठ महामंत्री धीरेन्द्र सिंह भदौरिया तथा प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत का स्वागत कार्यकर्ताओं ने मल्यार्पण एवं अंग भेंटकर किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने कहा सामाजिक एकता व एकजुटता से ही समाज का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज एकजुटता के साथ अपनी ताकत नहीं दिखाएगा तब तक समाज की इसी तरह अनदेखी होती रहेगी। उन्होंने...