Kanpur: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

                          ""आम जन का,खास अखबार ""

👉शिक्षा ही विकास की जननी, धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी- प्रदेश अध्यक्ष 
कानपुर मंडल मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर के द्वारा आयोजित कानपुर मंडल के कानपुर जिले के पद ग्रहण समारोह एवं सदस्यता अभियान का आयोजन कानपुर नगर के काकादेव में किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज सिंह भदौरिया ने समापन पर राणा प्रताप चौराहे का लोकार्पण पदाधिकारियों के संग किया। 

मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर के द्वारा आयोजित पद ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया एवं वरिष्ठ महामंत्री धीरेन्द्र सिंह भदौरिया तथा प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत का स्वागत कार्यकर्ताओं ने मल्यार्पण एवं अंग भेंटकर किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने कहा सामाजिक एकता व एकजुटता से ही समाज का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज एकजुटता के साथ अपनी ताकत नहीं दिखाएगा तब तक समाज की इसी तरह अनदेखी होती रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा एवं धन की कमी नहीं है कमी है तो लोगों में सिर्फ एकजुटता के साथ समाज में कंधे से कंधा मिलाकर अपने हक की मांग करने की। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बालिका शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि समाज में बेटे बेटियों में पीढ़ियों से चली आ रही भेदभाव रुपी असमानता को समाप्त नहीं करेगा तब तक समाज विकास की ओर अग्रणी नहीं हो सकता है। 

उन्होंने समाज के लोगों को सामाजिक एकता व एकजुटता के साथ मुकाबला करने की बात कही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री धीरेन्द्र भदौरिया एवं प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने कहा कि शिक्षा ही विकास की जननी है उन्होंने कहा कि एक बालिका के शिक्षित होने से तीन परिवारों का उद्धार संभव है। समाज के युवाओं को नशे जैसी प्रवृत्ति को त्याग कर शिक्षा की ओर बढ़ना चाहिए ताकि समाज विकास कर सके। इस दौरान कृष्ण बहादुर सिंह को मण्डल उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह राठौर उपाध्यक्ष अजय सिंह तोमर महामंत्री राकेश सिंह राजावत सचिव राज सिंह चौहान सचिव रामवीर सिंह चौहान सचिव को शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर शैलेन्द्र सिंह सेंगर सुखबीर सिंह चौहान महेंद्र सिंह परिहार योगेंद्र सिंह राजावत सुशील सिंह रामपाल सिंह चौहान दिव्यांशु राजावत सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट - सौरभ मिश्र


Comments

Popular posts from this blog

उन्नाव: पुरवा में मार्ग दुर्घटना में 2 घायल, हालत गंभीर

""बुरा ना मानो होली है ,सबकी हमने खोली है"" जिसकी किस्मत असर दिखाये , उल्लू से नेता बन जाये -------------

उन्नाव : सीतापुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन

प्रेमिका की मांग पूरी करने के लिए फिरौती के लिए दोस्त का किया अपहरण ,10 लाख नहीं मिला तो मार डाला,

कानपुर में पैसों के लिए फेल किए जाने से फांसी पर लड़की छात्रा : जांच शुरू