ग्राम चौपालों में 04 लाख 50 हजार से अधिक समस्याओं/प्रकरणों का किया गया निस्तारण



👉अब तक  01 लाख 17हजार से अधिक ग्राम चौपालों  का किया  गया आयोजन*   

👉शुक्रवार को 1395 ग्राम पंचायतों में  किया गया, ग्राम चौपालों का आयोजन*
   
👉प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के पात्रों के चयन में भी सहायक सिद्ध होंगी ग्राम चौपालें 
                            -    श्री केशव प्रसाद मौर्य 

लखनऊ: 
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व  निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो  ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को  ग्राम चौपाल,(गांव की समस्या -गांव में समाधान)का आयोजन किया जा रहा है,और  बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है।सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है, ग्राम चौपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है।उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य  के निर्देशों  के अनुपालन में  ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चौपालों का आयोजन किया जा रहा  है तथा चौपालों से पूर्व गांवों  में सफाई पर विशेष  रूप से फोकस किया जा रहा है और चौपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा  रहा है  व्यक्तिगत समस्याओं‌ के अलावा सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चौपालों  में हो रहा है।उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित  अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम चौपालों का आयोजन विधिवत किया जाता रहे। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 
प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में नये मानकों के अनुरूप नये पात्र लाभार्थियों के चयन में ग्राम चौपालो की अहम् भूमिका रहेगी, इन  चौपालों में  सम्बन्धित ग्राम सभाओं के पात्रों के चयन में पारदर्शिता  का विधिवत आंकलन भी हो जायेगा।

ग्राम्य विकास विभाग  से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की 1395 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 3927प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया।इन ग्राम चौपालों मे 3607 ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 6218 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और इन चौपालों में 75 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की।
आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग,श्री  जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि जनवरी 23 से अब तक  01 लाख 17 हजार से अधिक  ग्राम चौपालों  का आयोजन किया जा चुका है,जिनमें 80 लाख 61 हजार से अधिक  ग्रामवासी मौजूद रहे और 04 लाख 50 हजार  से अधिक  समस्याओं/प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

सूचना अधिकारी
पत्र सूचना शाखा 
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश 

Comments

Popular posts from this blog

उन्नाव: पुरवा में मार्ग दुर्घटना में 2 घायल, हालत गंभीर

""बुरा ना मानो होली है ,सबकी हमने खोली है"" जिसकी किस्मत असर दिखाये , उल्लू से नेता बन जाये -------------

उन्नाव : सीतापुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन

प्रेमिका की मांग पूरी करने के लिए फिरौती के लिए दोस्त का किया अपहरण ,10 लाख नहीं मिला तो मार डाला,

कानपुर में पैसों के लिए फेल किए जाने से फांसी पर लड़की छात्रा : जांच शुरू